Current Affairs MCQs 2025-26

Current Affairs MCQs 2025-26

करंट अफेयर्स MCQs (भाग 3: Q201 - Q300)

201. सितंबर, 2025 तक भारत ने आधिकारिक तौर पर कितने गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता हासिल कर ली है?
  • (A) 150 गीगावाट
  • (B) 175 गीगावाट
  • (C) 250 गीगावाट
  • (D) 500 गीगावाट
सही उत्तर: (C) 250 गीगावाट
स्रोत: Speedy 2026
202. ISRO ने अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) प्रौद्योगिकी को स्वतंत्र उत्पादन के लिए किसे हस्तांतरित किया है?
  • (A) DRDO
  • (B) BHEL
  • (C) L&T
  • (D) HAL
सही उत्तर: (D) HAL
स्रोत: Speedy 2026
203. हाल में भारत ने किस देश को 680 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है?
  • (A) श्रीलंका
  • (B) मालदीव
  • (C) मॉरीशस
  • (D) सेशेल्स
सही उत्तर: (C) मॉरीशस
स्रोत: Speedy 2026
204. निम्न में से किस स्थान पर चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया?
  • (A) लंदन (यूके)
  • (B) रोम (इटली)
  • (C) टोक्यो (जापान)
  • (D) नई दिल्ली (भारत)
सही उत्तर: (B) रोम (इटली)
स्रोत: Speedy 2026
205. 'दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली' पर प्रशिक्षण देने वाला भारत का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन बन गया है?
  • (A) AIIMS, दिल्ली
  • (B) JIPMER, पुडुचेरी
  • (C) KGMU, लखनऊ
  • (D) PGIMER, चंडीगढ़
सही उत्तर: (A) AIIMS, दिल्ली
स्रोत: Speedy 2026
206. 10 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कौन-सा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया?
  • (A) स्वच्छ भारत अभियान
  • (B) स्वच्छता ही सेवा
  • (C) स्वछोत्सव
  • (D) निर्मल पखवाड़ा
सही उत्तर: (C) स्वछोत्सव
स्रोत: Speedy 2026
207. किस राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अधिकतम दैनिक कार्य घंटे नौ घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दिए हैं?
  • (A) कर्नाटक
  • (B) तमिलनाडु
  • (C) महाराष्ट्र
  • (D) गुजरात
सही उत्तर: (C) महाराष्ट्र
स्रोत: Speedy 2026
208. हाल ही में किसकी पुस्तक 'मदर मैरी कम टू मी' (Mother Mary Come to Me) का विमोचन किया गया है?
  • (A) झुम्पा लाहिड़ी
  • (B) किरण देसाई
  • (C) अरुंधति रॉय
  • (D) सलमान रुश्दी
सही उत्तर: (C) अरुंधति रॉय
स्रोत: Speedy 2026
209. भारत की राष्ट्रीय साक्षरता दर वर्ष 2023-24 में कितनी हो गई है?
  • (A) 77.7%
  • (B) 80.9%
  • (C) 82.4%
  • (D) 85.1%
सही उत्तर: (B) 80.9%
स्रोत: Speedy 2026
210. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है?
  • (A) पटना-गया
  • (B) गया-मुगलसराय
  • (C) भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट
  • (D) बरौनी-कटिहार
सही उत्तर: (C) भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट
स्रोत: Speedy 2026
211. हाल ही में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच 21वां संयुक्त सैन्य अभ्यास कहाँ संपन्न हुआ?
  • (A) राजस्थान
  • (B) अलास्का
  • (C) हवाई
  • (D) फ्लोरिडा
सही उत्तर: (B) अलास्का
स्रोत: Speedy 2026
212. भारतीय वायु सेना (IAF) ने हाल ही में किस देश द्वारा निर्मित मिग-21 लड़ाकू विमानों को सेवानिवृत्त कर दिया है?
  • (A) अमेरिका
  • (B) फ्रांस
  • (C) रूस
  • (D) इजरायल
सही उत्तर: (C) रूस
स्रोत: Speedy 2026
213. हाल ही में 25वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
  • (A) नई दिल्ली (भारत)
  • (B) समरकंद (उज्बेकिस्तान)
  • (C) तियानजिन (चीन)
  • (D) मॉस्को (रूस)
सही उत्तर: (C) तियानजिन (चीन)
स्रोत: Speedy 2026
214. भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में किन दो प्रोजेक्ट-17 युद्धपोतों को एक साथ लॉन्च किया?
  • (A) INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य
  • (B) INS सूरत और INS विंध्यगिरी
  • (C) INS उदयगिरी और INS हिमगिरी
  • (D) INS इंफाल और INS मोरमुगाओ
सही उत्तर: (C) INS उदयगिरी और INS हिमगिरी
स्रोत: Speedy 2026
215. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹ 8,146 करोड़ की टाटो (Tato)-II जलविद्युत परियोजना को किस राज्य में मंजूरी दी है?
  • (A) हिमाचल प्रदेश
  • (B) उत्तराखंड
  • (C) सिक्किम
  • (D) अरुणाचल प्रदेश
सही उत्तर: (D) अरुणाचल प्रदेश
स्रोत: Speedy 2026
216. किस देश ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को हाल ही में विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित किया है?
  • (A) भारत
  • (B) अमेरिका
  • (C) चीन
  • (D) पाकिस्तान
सही उत्तर: (B) अमेरिका
स्रोत: Speedy 2026
217. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए उद्घाटित चार नवनिर्मित बहुमंजिला अपार्टमेंट का नाम किन नदियों पर रखा गया है?
  • (A) गंगा, यमुना, सरस्वती और नर्मदा
  • (B) कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली
  • (C) सिंधु, झेलम, चिनाब और रावी
  • (D) ब्रह्मपुत्र, महानदी, कावेरी और ताप्ती
सही उत्तर: (B) कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली
स्रोत: Speedy 2026
218. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किस रूट पर किया?
  • (A) दिल्ली से वाराणसी
  • (B) मुंबई से गांधीनगर
  • (C) चेन्नई से मैसूर
  • (D) पुणे से अजनी (नागपुर)
सही उत्तर: (D) पुणे से अजनी (नागपुर)
स्रोत: Speedy 2026
219. हाल ही में देश का पहला 'पशु स्टेम सेल बायोबैंक' कहाँ खोला गया है?
  • (A) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • (B) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली
  • (C) राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
  • (D) पशु चिकित्सा महाविद्यालय, मथुरा
सही उत्तर: (C) राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
स्रोत: Speedy 2026
220. भारतीय रेलवे ने गंजख्वाजा स्टेशन से गढ़वा रोड स्टेशन तक एशिया की सबसे लंबी (4.5 किमी) मालगाड़ी का सफल संचालन किया। इस मालगाड़ी का नाम क्या है?
  • (A) शेषनाग
  • (B) सुपर वासुकी
  • (C) त्रिशूल
  • (D) रुद्रास्त्र
सही उत्तर: (D) रुद्रास्त्र
स्रोत: Speedy 2026
221. हाल ही में काकेशस क्षेत्र के किन दो देशों ने व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए?
  • (A) जॉर्जिया और रूस
  • (B) तुर्की और ग्रीस
  • (C) अजरबैजान और आर्मेनिया
  • (D) ईरान और इराक
सही उत्तर: (C) अजरबैजान और आर्मेनिया
स्रोत: Speedy 2026
222. रूसी तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के बाद कुल टैरिफ कितना हो गया है?
  • (A) 25%
  • (B) 35%
  • (C) 50%
  • (D) 75%
सही उत्तर: (C) 50%
स्रोत: Speedy 2026
223. भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी पर पहला 'एम.एस. स्वामीनाथन खाद्य और शांति पुरस्कार' किसे प्रदान किया गया?
  • (A) डॉ. वर्गीज कुरियन
  • (B) डॉ. नॉर्मन बोरलॉग
  • (C) डॉ. एरेनारे (Dr. Erenare)
  • (D) डॉ. रतन लाल
सही उत्तर: (C) डॉ. एरेनारे (Dr. Erenare)
स्रोत: Speedy 2026
224. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कर्तव्य पथ पर किस नाम से केंद्रीय सचिवालय भवन का उद्घाटन किया?
  • (A) भारत भवन
  • (B) कर्तव्य भवन
  • (C) राष्ट्र भवन
  • (D) लोक भवन
सही उत्तर: (B) कर्तव्य भवन
स्रोत: Speedy 2026
225. 'दिशोम गुरु' के नाम से प्रसिद्ध झारखंड के किस पूर्व मुख्यमंत्री का हाल ही में निधन हो गया?
  • (A) हेमंत सोरेन
  • (B) अर्जुन मुंडा
  • (C) बाबूलाल मरांडी
  • (D) शिबू सोरेन
सही उत्तर: (D) शिबू सोरेन
स्रोत: Speedy 2026
226. पश्चिम रेलवे ने किस राज्य में 155 साल पुरानी 'पातालपानी-कालाकुंड लाइन' पर अपनी हेरिटेज ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की हैं?
  • (A) गुजरात
  • (B) राजस्थान
  • (C) महाराष्ट्र
  • (D) मध्य प्रदेश
सही उत्तर: (D) मध्य प्रदेश
स्रोत: Speedy 2026
227. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 107वां सदस्य देश कौन बना है?
  • (A) स्विट्जरलैंड
  • (B) मोल्दोवा
  • (C) नॉर्वे
  • (D) अर्जेंटीना
सही उत्तर: (B) मोल्दोवा
स्रोत: Speedy 2026
228. भारतीय बाजारों में आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर आलू की 'बायो-फोर्टिफाइड' किस्म को किन दो संस्थानों ने संयुक्त रूप से उपलब्ध कराया है?
  • (A) IARI और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय
  • (B) अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, पेरू और ICAR, भारत
  • (C) विश्व खाद्य कार्यक्रम और FAO
  • (D) पंतनगर विश्वविद्यालय और IARI
सही उत्तर: (B) अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, पेरू और ICAR, भारत
स्रोत: Speedy 2026
229. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किस पहल ने एक महीने में सबसे अधिक पंजीकरण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
  • (A) स्वच्छ भारत अभियान
  • (B) मन की बात
  • (C) परीक्षा पे चर्चा
  • (D) फिट इंडिया मूवमेंट
सही उत्तर: (C) परीक्षा पे चर्चा
स्रोत: Speedy 2026
230. आर. कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक "द राइज ऑफ द हिटमैन" किस भारतीय क्रिकेटर की कहानी है?
  • (A) विराट कोहली
  • (B) सचिन तेंदुलकर
  • (C) रोहित शर्मा
  • (D) के.एल. राहुल
सही उत्तर: (C) रोहित शर्मा
स्रोत: Speedy 2026
231. सौर ऊर्जा से पूरी तरह से चलने वाली भारत की पहली विधानसभा कौन-सी बनी है?
  • (A) गुजरात
  • (B) राजस्थान
  • (C) केरल
  • (D) दिल्ली
सही उत्तर: (D) दिल्ली
स्रोत: Speedy 2026
232. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का 'स्वर्ण कमल' पुरस्कार मिला?
  • (A) एनिमल
  • (B) रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
  • (C) 12वीं फेल
  • (D) आरआरआर
सही उत्तर: (C) 12वीं फेल
स्रोत: Speedy 2026
233. सरकारी कर्मचारियों के लिए 'अवकाश योजना' (Sabbatical Leave Scheme) शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा है?
  • (A) केरल
  • (B) सिक्किम
  • (C) हिमाचल प्रदेश
  • (D) गोवा
सही उत्तर: (B) सिक्किम
स्रोत: Speedy 2026
234. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • (A) डॉ. एस. सोमनाथ
  • (B) डॉ. के. सिवन
  • (C) डॉ. उन्नीकृष्णन नायर
  • (D) डॉ. ए. राजराजन
सही उत्तर: (D) डॉ. ए. राजराजन
स्रोत: Speedy 2026
235. भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में आयोजित 32वें संयुक्त अभ्यास का क्या नाम है?
  • (A) मालाबार-2025
  • (B) वरुण-2025
  • (C) सिम्बेक्स-2025
  • (D) समुद्र शक्ति-2025
सही उत्तर: (C) सिम्बेक्स-2025
स्रोत: Speedy 2026
236. हाल ही में इसरो ने गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन का अनुकरण करने हेतु HOPE मिशन कहाँ लॉन्च किया?
  • (A) श्रीहरिकोटा
  • (B) लद्दाख
  • (C) तिरुवनंतपुरम
  • (D) बेंगलुरु
सही उत्तर: (B) लद्दाख
स्रोत: Speedy 2026
237. भगवान बुद्ध के कौन से पवित्र अवशेष 127 साल बाद भारत वापस लाए गए हैं?
  • (A) सारनाथ अवशेष
  • (B) बोधगया अवशेष
  • (C) कुशीनगर अवशेष
  • (D) पिपरहवा अवशेष
सही उत्तर: (D) पिपरहवा अवशेष
स्रोत: Speedy 2026
238. भारतीय रेलवे ने दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के किस खंड पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच 4.0' तैनात किया है?
  • (A) दिल्ली-आगरा
  • (B) मथुरा-कोटा
  • (C) मुंबई-सूरत
  • (D) वडोदरा-अहमदाबाद
सही उत्तर: (B) मथुरा-कोटा
स्रोत: Speedy 2026
239. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर रेलवे का पहला 'प्राइवेट' रेलवे स्टेशन बना है?
  • (A) चारबाग (लखनऊ)
  • (B) वाराणसी कैंट
  • (C) गोमतीनगर (लखनऊ)
  • (D) गोरखपुर जंक्शन
सही उत्तर: (C) गोमतीनगर (लखनऊ)
स्रोत: Speedy 2026
240. टाटा मोटर्स ने किस देश की वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी 'इवेको ग्रुप' को खरीदने की घोषणा की है?
  • (A) जर्मनी
  • (B) इटली
  • (C) फ्रांस
  • (D) जापान
सही उत्तर: (B) इटली
स्रोत: Speedy 2026
241. हाल ही में भारत का पहला मेक-इन-इंडिया ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट कहाँ चालू किया गया है?
  • (A) पारादीप बंदरगाह, ओडिशा
  • (B) जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, मुंबई
  • (C) दीनदयाल बंदरगाह, कांडला (गुजरात)
  • (D) कोच्चि बंदरगाह, केरल
सही उत्तर: (C) दीनदयाल बंदरगाह, कांडला (गुजरात)
स्रोत: Speedy 2026
242. 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, बाघ घनत्व में असम का काजीरंगा टाइगर रिजर्व दुनिया में किस स्थान पर है?
  • (A) पहला
  • (B) दूसरा
  • (C) तीसरा
  • (D) पांचवां
सही उत्तर: (C) तीसरा
स्रोत: Speedy 2026
243. हाल ही में थाईलैंड और किस अन्य देश के बीच युद्धविराम समझौता हुआ है?
  • (A) वियतनाम
  • (B) कंबोडिया
  • (C) लाओस
  • (D) म्यांमार
सही उत्तर: (B) कंबोडिया
स्रोत: Speedy 2026
244. साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए संचार मंत्री ने हिंदी सहित कुल कितनी क्षेत्रीय भाषाओं में 'संचार साथी' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
  • (A) 15
  • (B) 21
  • (C) 22
  • (D) 25
सही उत्तर: (B) 21
स्रोत: Speedy 2026
245. हाल ही में ट्रक चालकों के लिए राष्ट्रव्यापी पहल 'अपना घर' किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
  • (A) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • (B) गृह मंत्रालय
  • (C) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
  • (D) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
सही उत्तर: (D) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
स्रोत: Speedy 2026
246. हाल ही में किस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के दोषी तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया?
  • (A) ऑपरेशन सर्प विनाश
  • (B) ऑपरेशन महादेव
  • (C) ऑपरेशन ऑल आउट
  • (D) ऑपरेशन रक्षक
सही उत्तर: (B) ऑपरेशन महादेव
स्रोत: Speedy 2026
247. प्रिक्स वर्सेल्स अवार्ड्स-2025 में किस देश के हवाई अड्डे को दुनिया का सबसे खूबसूरत हवाई अड्डा चुना गया है?
  • (A) सिंगापुर
  • (B) कतर
  • (C) जापान
  • (D) चीन
सही उत्तर: (D) चीन
स्रोत: Speedy 2026
248. हाल ही में मैंगलोर की किस छात्रा ने लगातार 170 घंटे भरतनाट्यम करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है?
  • (A) सोनल मानसिंह
  • (B) रेमोना इवेट परेरा
  • (C) यामिनी कृष्णमूर्ति
  • (D) मल्लिका साराभाई
सही उत्तर: (B) रेमोना इवेट परेरा
स्रोत: Speedy 2026
249. दिव्या देशमुख ने किसे हराकर FIDE विश्व कप-2025 का खिताब जीता साथ ही भारत की 88वीं और चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं?
  • (A) हरिका द्रोणावल्ली
  • (B) तानिया सचदेव
  • (C) कोनेरू हम्पी
  • (D) वैशाली रमेशबाबू
सही उत्तर: (C) कोनेरू हम्पी
स्रोत: Speedy 2026
250. किस देश ने हाल ही में अपने सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम 'GAZAP और NEB-2 घोस्ट' का सफल परीक्षण किया है?
  • (A) ईरान
  • (B) इजरायल
  • (C) रूस
  • (D) तुर्किये
सही उत्तर: (D) तुर्किये
स्रोत: Speedy 2026
251. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस प्रख्यात चोल सम्राट की जयंती पर एक स्मारक सिक्का जारी किया है?
  • (A) राजराजा चोल प्रथम
  • (B) राजेंद्र चोल प्रथम
  • (C) करिकाल चोल
  • (D) आदित्य चोल प्रथम
सही उत्तर: (B) राजेंद्र चोल प्रथम
स्रोत: Speedy 2026
252. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल बनाने के लिए किस नाम से हाल ही में एक मिशन शुरू किया है?
  • (A) डिजिटल भारत मिशन
  • (B) ज्ञान भारतम मिशन
  • (C) संस्कृति संरक्षण मिशन
  • (D) विरासत मिशन
सही उत्तर: (B) ज्ञान भारतम मिशन
स्रोत: Speedy 2026
253. अठारहवीं लोकसभा में असाधारण योगदान के लिए कितने सांसदों को 'संसद रत्न पुरस्कार-2025' से सम्मानित किया गया है?
  • (A) 15
  • (B) 17
  • (C) 20
  • (D) 25
सही उत्तर: (B) 17
स्रोत: Speedy 2026
254. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पहली महिला कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • (A) प्रोफेसर नजमा अख्तर
  • (B) प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित
  • (C) प्रोफेसर उमा कांजीलाल
  • (D) प्रोफेसर तन्वी जैन
सही उत्तर: (C) प्रोफेसर उमा कांजीलाल
स्रोत: Speedy 2026
255. 'जीपी बिड़ला मेमोरियल अवार्ड' से किसे हाल ही में सम्मानित किया गया?
  • (A) डॉ. के. सिवन
  • (B) डॉ. वी. नारायणन
  • (C) डॉ. एस. सोमनाथ
  • (D) डॉ. जी. सतीश रेड्डी
सही उत्तर: (B) डॉ. वी. नारायणन
स्रोत: Speedy 2026
256. DRDO ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में ड्रोन से प्रक्षेपित की जाने वाली किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
  • (A) प्रलय-II
  • (B) नाग-T2
  • (C) ULPGM-V3
  • (D) पिनाका-V4
सही उत्तर: (C) ULPGM-V3
स्रोत: Speedy 2026
257. भारत ने अपने पहले हाइड्रोजन चालित रेल कोच का सफल परीक्षण कहाँ किया?
  • (A) रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला
  • (B) मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF), रायबरेली
  • (C) इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई
  • (D) चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, चितरंजन
सही उत्तर: (C) इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई
स्रोत: Speedy 2026
258. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माले की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव को कितनी राशि की ऋण सहायता (LOC) प्रदान की?
  • (A) ₹ 3,500 करोड़
  • (B) ₹ 4,250 करोड़
  • (C) ₹ 4,850 करोड़
  • (D) ₹ 5,100 करोड़
सही उत्तर: (C) ₹ 4,850 करोड़
स्रोत: Speedy 2026
259. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसे पीछे छोड़कर भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बने हैं?
  • (A) जवाहरलाल नेहरू
  • (B) इंदिरा गांधी
  • (C) मनमोहन सिंह
  • (D) अटल बिहारी वाजपेयी
सही उत्तर: (B) इंदिरा गांधी
स्रोत: Speedy 2026
260. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं?
  • (A) ऑस्ट्रेलिया
  • (B) यूएई
  • (C) ब्रिटेन
  • (D) यूरोपीय संघ
सही उत्तर: (C) ब्रिटेन
स्रोत: Speedy 2026
261. IBSF वर्ल्ड 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप-2025 का खिताब किसने जीता?
  • (A) गीत सेठी
  • (B) आदित्य मेहता
  • (C) पंकज आडवाणी
  • (D) रिले पॉवेल
सही उत्तर: (D) रिले पॉवेल
स्रोत: Speedy 2026
262. हाल ही में नासा ने अंतरिक्ष तूफानों के विरुद्ध पृथ्वी की चुंबकीय सुरक्षा का अध्ययन करने के लिए कौन-सा मिशन लॉन्च किया है?
  • (A) Parker Solar Probe
  • (B) MagnetoShield
  • (C) TRACERS
  • (D) ARTEMIS
सही उत्तर: (C) TRACERS
स्रोत: Speedy 2026
263. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास 'टॉम्ब ऑफ सैंड' की लेखिका गीतांजलि श्री ने किस पुस्तक के लिए पेन ट्रांसलेट पुरस्कार जीता है?
  • (A) रेत समाधि
  • (B) माई
  • (C) कभी यहां हाथी रहते थे
  • (D) खाली जगह
सही उत्तर: (C) कभी यहां हाथी रहते थे
स्रोत: Speedy 2026
264. हाल ही में भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए हैं?
  • (A) देबाशीष पांडा
  • (B) अजय त्यागी
  • (C) सुभाष चंद्र खुंटिया
  • (D) टी. एस. विजयन
सही उत्तर: (B) अजय त्यागी
स्रोत: Speedy 2026
265. अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत किसे एक पौधा उपहार में दिया?
  • (A) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
  • (B) प्रिंस विलियम
  • (C) किंग चार्ल्स तृतीय
  • (D) ऋषि सुनक
सही उत्तर: (C) किंग चार्ल्स तृतीय
स्रोत: Speedy 2026
266. हाल ही में भारत ने पांच वर्ष के अंतराल के बाद किस देश के नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करना फिर से शुरू किया है?
  • (A) पाकिस्तान
  • (B) कनाडा
  • (C) चीन
  • (D) तुर्किये
सही उत्तर: (C) चीन
स्रोत: Speedy 2026
267. किस देश ने पुनः शामिल होने के दो साल बाद ही यूनेस्को से हटने की घोषणा की है?
  • (A) इजरायल
  • (B) अमेरिका
  • (C) ब्रिटेन
  • (D) रूस
सही उत्तर: (B) अमेरिका
स्रोत: Speedy 2026
268. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की किस उप-प्रबंध निदेशक ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
  • (A) अंसुला कांत
  • (B) गीता गोपीनाथ
  • (C) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
  • (D) निर्मला सीतारमण
सही उत्तर: (B) गीता गोपीनाथ
स्रोत: Speedy 2026
269. किस भारतीय ऐप ने डिजिटल गवर्नेंस के लिए स्विट्जरलैंड में 'WSIS चैंपियन अवार्ड-2025' जीता है?
  • (A) उमंग
  • (B) मेरी पंचायत
  • (C) डिजिलॉकर
  • (D) मायगव (MyGov)
सही उत्तर: (B) मेरी पंचायत
स्रोत: Speedy 2026
270. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2025 में भारत को कौन-सा स्थान मिला है?
  • (A) 75वां
  • (B) 77वां
  • (C) 80वां
  • (D) 85वां
सही उत्तर: (B) 77वां
स्रोत: Speedy 2026
271. चीन ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में किस नदी पर विश्व के सबसे बड़े जलविद्युत बांध का निर्माण शुरू किया है?
  • (A) सिंधु नदी
  • (B) ब्रह्मपुत्र (यारलुंग त्सांगपो)
  • (C) मेकांग नदी
  • (D) साल्विन नदी
सही उत्तर: (B) ब्रह्मपुत्र (यारलुंग त्सांगपो)
स्रोत: Speedy 2026
272. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने फिडे विश्व कप-2025 की मेजबानी किसे सौंपी है?
  • (A) चीन
  • (B) रूस
  • (C) भारत
  • (D) अमेरिका
सही उत्तर: (C) भारत
स्रोत: Speedy 2026
273. किस राज्य सरकार ने देश की पहली 'खनन पर्यटन' पहल शुरू की है?
  • (A) छत्तीसगढ़
  • (B) ओडिशा
  • (C) झारखंड
  • (D) मध्य प्रदेश
सही उत्तर: (C) झारखंड
स्रोत: Speedy 2026
274. हाल ही में IIT और IIM की तर्ज पर भारत के पहले भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) का उद्घाटन कहाँ किया गया?
  • (A) दिल्ली
  • (B) बेंगलुरु
  • (C) पुणे
  • (D) मुंबई
सही उत्तर: (D) मुंबई
स्रोत: Speedy 2026
275. भारतीय नौसेना ने भारत के पहले स्वदेश निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) का जलावतरण किया, इसका नाम क्या है?
  • (A) INS ध्रुव
  • (B) INS अन्वेश
  • (C) INS निस्तार
  • (D) INS संध्याक
सही उत्तर: (C) INS निस्तार
स्रोत: Speedy 2026
276. अमेरिकी ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने वर्ष-2025 के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक किसे नामित किया है?
  • (A) HDFC बैंक
  • (B) ICICI बैंक
  • (C) SBI
  • (D) बैंक ऑफ बड़ौदा
सही उत्तर: (C) SBI
स्रोत: Speedy 2026
277. हाल ही में भारतीय सेना ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण कहाँ किया?
  • (A) अरुणाचल प्रदेश
  • (B) सिक्किम
  • (C) लद्दाख
  • (D) उत्तराखंड
सही उत्तर: (C) लद्दाख
स्रोत: Speedy 2026
278. वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में किस शहर ने लगातार आठवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है?
  • (A) सूरत
  • (B) नवी मुंबई
  • (C) इंदौर
  • (D) विशाखापत्तनम
सही उत्तर: (C) इंदौर
स्रोत: Speedy 2026
279. लोकसभा ने हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट के किस जज के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार किया है?
  • (A) जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़
  • (B) जस्टिस संजय किशन कौल
  • (C) जस्टिस यशवंत वर्मा
  • (D) जस्टिस संजीव खन्ना
सही उत्तर: (C) जस्टिस यशवंत वर्मा
स्रोत: Speedy 2026
280. मछली उत्पादन में भारत का दुनिया में कौन-सा स्थान है?
  • (A) पहला
  • (B) दूसरा
  • (C) तीसरा
  • (D) चौथा
सही उत्तर: (B) दूसरा
स्रोत: Speedy 2026
281. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक बिजली मुफ़्त कर दी है?
  • (A) उत्तर प्रदेश
  • (B) झारखंड
  • (C) पंजाब
  • (D) बिहार
सही उत्तर: (D) बिहार
स्रोत: Speedy 2026
282. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया है?
  • (A) अर्चना रामासुंदरम
  • (B) नीना सिंह
  • (C) सोनाली मिश्रा
  • (D) रश्मि शुक्ला
सही उत्तर: (C) सोनाली मिश्रा
स्रोत: Speedy 2026
283. किस राज्य ने भारत की पहली जनजातीय जीनोम अनुक्रमण परियोजना शुरू की है?
  • (A) महाराष्ट्र
  • (B) गुजरात
  • (C) मध्य प्रदेश
  • (D) झारखंड
सही उत्तर: (B) गुजरात
स्रोत: Speedy 2026
284. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' वर्ष 2025-26 तक कितने जिलों में लागू किया गया है?
  • (A) 50
  • (B) 75
  • (C) 100
  • (D) 150
सही उत्तर: (C) 100
स्रोत: Speedy 2026
285. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3.5 करोड़ से ज्यादा नए रोजगार सृजित करने के लिए ₹ 1 लाख करोड़ की किस योजना को मंजूरी दी है?
  • (A) प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
  • (B) राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS)
  • (C) रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ELI) योजना
  • (D) दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM)
सही उत्तर: (C) रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ELI) योजना
स्रोत: Speedy 2026
286. हाल ही में भारत का 87वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
  • (A) वी. प्रणित
  • (B) डी. गुकेश
  • (C) ए. रा हरिकृष्णन
  • (D) आर. प्रज्ञानंदा
सही उत्तर: (C) ए. रा हरिकृष्णन
स्रोत: Speedy 2026
287. हाल ही में यूनेस्को ने भारत के किस स्थल को आधिकारिक रूप से अपनी विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है?
  • (A) दिल्ली सल्तनत के स्मारक
  • (B) मराठा सैन्य किला
  • (C) होयसल के पवित्र मंदिर समूह
  • (D) बहमनी सल्तनत के स्मारक
सही उत्तर: (B) मराठा सैन्य किला
स्रोत: Speedy 2026
288. टाइम 100 क्रिएटर्स लिस्ट 2025 में जगह बनाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय कौन बनी हैं?
  • (A) भुवन बाम
  • (B) प्राजक्ता कोली
  • (C) अजय नागर (कैरीमिनाटी)
  • (D) लिली सिंह
सही उत्तर: (B) प्राजक्ता कोली
स्रोत: Speedy 2026
289. किस क्रिकेट के दिग्गज को लंदन के लॉर्ड्स स्थित एमसीसी संग्रहालय में उनके चित्र का अनावरण करके सम्मानित किया गया?
  • (A) रिकी पोंटिंग
  • (B) सचिन तेंदुलकर
  • (C) ब्रायन लारा
  • (D) जैक्स कैलिस
सही उत्तर: (B) सचिन तेंदुलकर
स्रोत: Speedy 2026
290. किस राज्य में स्थित अर्थुंकल पुलिस स्टेशन, ISO प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला पुलिस स्टेशन बन गया है?
  • (A) तमिलनाडु
  • (B) कर्नाटक
  • (C) केरल
  • (D) आंध्र प्रदेश
सही उत्तर: (C) केरल
स्रोत: Speedy 2026
291. 4 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली सूचीबद्ध कंपनी बनकर किसने इतिहास रच दिया है?
  • (A) एप्पल
  • (B) माइक्रोसॉफ्ट
  • (C) एनवीडिया
  • (D) गूगल
सही उत्तर: (C) एनवीडिया
स्रोत: Speedy 2026
292. हाल ही में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) को अपनाने वाला पहला अफ्रीकी देश कौन बन गया है?
  • (A) केन्या
  • (B) नाइजीरिया
  • (C) घाना
  • (D) नामीबिया
सही उत्तर: (D) नामीबिया
स्रोत: Speedy 2026
293. हाल ही में किस सूडानी-स्कॉटिश लेखिका को वर्ष-2025 का पेन पिंटर पुरस्कार प्रदान किया गया है?
  • (A) जैडी स्मिथ
  • (B) लीला अबुलेला
  • (C) चिमामांडा न्गोजी अदीची
  • (D) मार्गरेट एटवुड
सही उत्तर: (B) लीला अबुलेला
स्रोत: Speedy 2026
294. किस अफ्रीकी देश ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशियंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया है?
  • (A) दक्षिण अफ्रीका
  • (B) बोत्सवाना
  • (C) नामीबिया
  • (D) अंगोला
सही उत्तर: (C) नामीबिया
स्रोत: Speedy 2026
295. यूरोपीय संघ (EU) ने किस 21वें सदस्य देश को 1 जनवरी, 2026 से यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाने की मंजूरी दी है?
  • (A) रोमानिया
  • (B) हंगरी
  • (C) पोलैंड
  • (D) बुल्गारिया
सही उत्तर: (D) बुल्गारिया
स्रोत: Speedy 2026
296. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया है?
  • (A) अर्जेंटीना
  • (B) ब्राजील
  • (C) चिली
  • (D) पेरू
सही उत्तर: (B) ब्राजील
स्रोत: Speedy 2026
297. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश कौन बन गया है?
  • (A) चीन
  • (B) पाकिस्तान
  • (C) रूस
  • (D) ईरान
सही उत्तर: (C) रूस
स्रोत: Speedy 2026
298. हाल ही में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2025 का आयोजन कहाँ किया गया?
  • (A) नई दिल्ली (भारत)
  • (B) बीजिंग (चीन)
  • (C) मास्को (रूस)
  • (D) रियो डी जनेरियो (ब्राजील)
सही उत्तर: (D) रियो डी जनेरियो (ब्राजील)
स्रोत: Speedy 2026
299. भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को कितने रनों से हराकर विदेशी धरती पर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की?
  • (A) 255 रन
  • (B) 301 रन
  • (C) 336 रन
  • (D) 412 रन
सही उत्तर: (C) 336 रन
स्रोत: Speedy 2026
300. किस राज्य सरकार ने अरावली पहाड़ियों में एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना हाल ही में घोषित की?
  • (A) राजस्थान
  • (B) गुजरात
  • (C) हरियाणा
  • (D) दिल्ली
सही उत्तर: (C) हरियाणा
स्रोत: Speedy 2026
I am the creator of RJS DESK, a blog dedicated to simplifying law, legal updates, and judicial exam resources. With a passion for legal education, I write in clear and easy language to help students, professionals, and readers stay informed about important court rulings, bare acts, and exam notifications. My aim is to make law accessible, practical, and useful for everyone.

Post a Comment

Send Whatsapp Query